फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: फीस न जमा होने पर छात्रा इंटर की परीक्षा से वंचित

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम से शिकायत, प्रधानाचार्य बोले-कई बार फीस के लिए कहा गया था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कालपी। फीस जमा न कर पाने के कारण छात्रा इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में शामिल नहीं हो सकी। विद्यालय प्रशासन द्वारा प्रवेशपत्र न देने पर छात्रा के भाई ने समाधान दिवस में एसडीएम से शिकायत की है।
नगर के मोहल्ला राजेपुरा निवासी मु. रजा ने शिकायती पत्र में बताया कि उसकी बहन इरम मोहल्ला स्थित ग्रीनवेली इंटर कॉलेज में कक्षा 12 की छात्रा है। आर्थिक तंगी के चलते वह पूरी फीस जमा नहीं कर सका। उसका कहना है कि वह आधी फीस तत्काल देने को तैयार था लेकिन विद्यालय प्रशासन ने पूरी फीस के बिना प्रवेशपत्र देने से इनकार कर दिया। इससे छात्रा परीक्षा में शामिल नहीं हो पाई और उसका वर्ष बेकार हो गया। शिकायत में विद्यालय प्रबंधक शब्बीर खान एवं प्रधानाचार्य महमूद खान के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं प्रधानाचार्य महमूद खान का कहना है कि अभिभावकों को कई बार फीस जमा करने के लिए सूचित किया गया था लेकिन समय पर शुल्क अदा नहीं किया गया। एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने बताया कि यदि परीक्षा शुरू होने से पहले शिकायत मिलती तो समाधान संभव था। फिलहाल दो प्रश्नपत्र छूट चुके हैं। मामले की जांच कराई जाएगी और प्रबंधन दोषी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें