फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: केबल में फाल्ट होने से पांच घंटे गुल रही बत्ती

Tue, 22 Apr 2025 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। शहर में दो जगहों पर अंडर ग्राउंड केबल में फाल्ट और ट्रक पलटने से खंभे पर इंसुलेटर टूटने से छह मोहल्लों की सप्लाई सुबह से ही ठप रही। इससे 30 हजार की आबादी कई घंटे परेशान रही। कर्मचारियों ने करीब पांच घंटे काम किया, तब जाकर सप्लाई दुरुस्त हुई।
विज्ञापन

गर्मी शुरू होते ही बिजली का रोना शुरू हो गया है। रोजाना फाल्ट और ओवरलोड की वजह से सप्लाई ठप हो रही है। गनीमत है कि ट्रांसफार्मर फुंकने की घटना कम हैं, नहीं तो परेशानी और बढ़ जाती। सोमवार सुबह करीब पांच बजे चुर्खी रोड के पास एक ट्रक खंभे के ठीक बगल में पलट गया, जिससे खंभे में लगा इंसुलेटर टूट गया। सुबह से ही कोंच रोड फीडर की सप्लाई ठप हो गई। इससे 15 हजार की आबादी के सामने बिजली का संकट खड़ा हो गया।
स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग को सूचना दी, मौके पर पहुंचे जेई व अन्य कर्मचारियों ने उसको दुरुस्त तक दुरुस्त करवाया। सुबह पांच बजे गई बिजली नौ बजे आई। करीब चार घंटे सप्लाई ठप रही। जेई जगदीश वर्मा ने बताया कि खंभे के पास मौरंग से भरा ट्रक पलट गया था, इससे खंभे का इंसुलेटर टूट गया, जिसको दुरुस्त करवा दिया गया। इस दौरान मैकेनिक नगर, पीलीकोठी, झांसी रोड की सप्लाई प्रभावित हुई।
विज्ञापन

वहीं, सुबह करीब साढ़े आठ बजे कालपी रोड पर बिजली घर के बाहर अंडर ग्राउंड केबल में फाल्ट हो गया। शहीद भगत सिंह चौराहा, बजरिया, मुख्य मार्ग की सप्लाई ठप हो गई। उसे दुरुस्त करवाने के लिए चार कर्मचारियों की टीम लगाई गई। जमीन खोदकर केबल निकालकर बदला गया। कई घंटे काम के बाद दोपहर डेढ़ बजे सप्लाई आई। सुबह लाइट जाने से स्थानीय लोगों को काफी परेशानी हुुई। स्कूल से लेकर सरकारी कार्यालयों में जनरेटर का सहारा लेना पड़ा। जेई गौरव कुमार ने बताया कि अनुमान लगाया जा रहा है कि अंडर ग्राउंड केबल में ओवरलोड की वजह से फाल्ट हुआ, जिसकी बजह से केबल खराब हो गई। उसको ठीक करके सप्लाई चालू करवा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें