फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: मौसम की मार, तीन ट्रेनें निरस्त, कई देरी से आईं

Mon, 06 Jan 2025 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
कोहरे के बीच उरई स्टेशन से गुजरती ट्रेन।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
उरई। झांसी-कानपुर रेलखंड से गुजरने वाली तीन ट्रेनें रविवार को निरस्त रहीं। कुछ ट्रेनें मौसम में खराब की वजह से देरी से आईं। इसकी वजह से यात्रियों को परेशानी हुई। गोरखपुर से तिरुवनंतपुरम जाने वाली ट्रेन नंबर 12511, झांसी से लखनऊ जाने वाली 11109 इंटरसिटी एक्सप्रेस व मदुरई से कानपुर जाने वाली 01928 साप्ताहिक मदुरई कानपुर एक्सप्रेस निरस्त रहीं।
विज्ञापन

इसके अलावा मुंबई से लखनऊ जाने वाली स्पेशल ट्रेन तीन घंटे 22 मिनट देर से आई। पनवेल से गोरखपुर पनवेल एक्सप्रेस एक घंटे 29 मिनट, मुंबई से सीतापुर जाने वाली ट्रेन एक घंटे 13 मिनट, बरौनी से ग्वालियर जाने वाली छपरा मेल दो घंटे 17 मिनट, गोरखपुर से हैदराबाद जाने वाली डेक्कन एक्सप्रेस एक घंटे 37 मिनट, प्रतापगढ़ से भोपाल जाने वाली सप्ताहिक ट्रेन चार घंटे 16 मिनट देरी से आई।
इसके अलावा दरभंगा से अहमदाबाद जाने वाली साबरमती एक्सप्रेस तीन घंटे 8 मिनट देरी से आई। ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को भीषण ठंड में कई घंटे इंतजार करना पड़ा। मंडल रेल प्रशासन का कहना है कि मौसम खराब होने की वजह से ट्रेनों का संचालन संरक्षा देखकर किया जा रहा है। मौसम सही होते ही ट्रेनों का संचालन सही समय से होने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें