फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: नशेबाजों ने स्लीपर बस में की मारपीट, चालक को हटाकर दौड़ाई बस

Sun, 28 Jul 2024 01:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। कानपुर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में नशेबाजों ने शुक्रवार की देर रात दुस्साहसिक घटना को अंजाम दिया।दबंगों ने सीट को लेकर जमकर हुड़दंग मचाया। विरोध पर चालक-परिचालक से मारपीट की।
विज्ञापन

चालक कप्तान सिंह तोमर को सीट से हटाकर एक आरोपी ने खुद ही बस की स्टीयरिंग थाम ली। शहर के भीतर करीब दो किलोमीटर तक बस को तेज रफ्तार से दौड़ा दिया। इस दौरान यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। लोग जान बचाने की गुहार लगाकर चिल्लाने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया है।
कानपुर से शुक्रवार की देर रात स्लीपर बस अहमदाबाद जा रही थी। बस में करीब 35 से 40 लोग सवार थे। प्रत्यक्षदर्शी यात्रियों ने बताया कि बस रात करीब डेढ़ बजे उरई कोतवाली के कालपी बस स्टैंड के पास बस पहुंची तभी परिचालक कुछ सवारियों को उतारने और बैठाने लगे।
विज्ञापन

इसी दौरान बस में सवार शराब के नशे में धुत चार यात्रियों ने चालक और परिचालक से तेज रफ्तार से बस चलाने के लिए कहा। चालक अनसुनी कर और सवारियों को बैठाने के लिए खड़ा रहा, तभी आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी।
इतना ही नहीं एक आरोपी चालक को सीट से हटाकर खुद बस दौड़ाने लगा। जिस पर यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों के शोर मचाने पर पुलिस ने जिला अस्पताल के पास बस को रुकवाकर रायबरेली जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के बालीपुर निवासी सुनील कुमार, विवेक सिंह, लवकुश व धर्मेंद्र को पकड़ लिया।
आरोपियों ने बताया कि सीट को लेकर उनका चालक व परिचालक से विवाद हो गया था। पकड़े गए आरोपियों के साथी युवराज ने बताया कि सभी लोग अहमदाबाद में गाड़ी चलाते हैं, नशे में होने के चलते बस दौड़ाने लगे थे।
सीओ गिरजाशंकर त्रिपाठी का कहना है कि आरोपी नशे की हालत में थे, जिस पर उनका विवाद हो गया था। सभी आरोपियों को पकड़ लिया गया है। कार्रवाई की जा रही है।
वर्जन
शहर कोतवाली प्रभारी अजय ब्रह्म तिवारी ने बताया कि चारों आरोपी कानपुर से आने वाली मां दुर्गा ट्रैवल्स की बस में कानपुर से सवार हुए थे। चारों नशे में थे। बस में ज्यादा सवारी बैठाने को लेकर चालक से से चारों का विवाद हो गया। बस आरोपियों ने नहीं चलाई गई। चालक उरई से बस लेकर जैसे ही तकरीबन एक किलोमीटर आगे निकला तभी पुलिस की कोबरा बाइक सवार पुलिसकर्मियों ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों का सुसंगत धाराओं में चालान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें