फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: नशे में आउटसोर्स कर्मचारी ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। जिला अस्पताल में नशे में धुत आउटसोर्स कर्मचारी ने शुक्रवार को हंगामा कर दिया। सीएमएस ने कर्मचारी को बुलाकर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस कर्मचारी का मेडिकल परीक्षण करा रही है। सीएमएस डॉ. आनंद उपाध्याय का कहना है कि जांच के बाद कर्मचारी की सेवा समाप्ति जैसी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह आउटसोर्सिंग कर्मचारी धीरेंद्र उर्फ छोटू की बी ब्लॉक में ड्यूटी थीं। ड्यूटी के दौरान नर्सिंग अधिकारी ने उससे साफ-सफाई को लेकर कुछ कहा तो वह अभद्रता करने लगा। इस पर नर्सिंग अधिकारी ने सीएमएस से शिकायत करने की बात कही तो वह फिर उन्हें भी भला बुरा कहने लगा।
मौके पर पहुंचे सीएमएस ने जिला अस्पताल की चौकी पुलिस को बुलाकर नशे में धुत कर्मचारी धीरेंद्र को डॉक्टरी कराने के लिए कहा। पुलिस ने कर्मचारी को हिरासत में ले लिया। सीएमएस का कहना है कि कुछ कर्मचारी नशे में रहते हैं। उनकी जानकारी मिल रही है। कुछ की शिकायतें भी आई हैं। ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें