फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत पर गिरा तार, जलकर फसल राख

Wed, 22 Mar 2017 11:54 PM IST
अमर उजाला/उरई
विज्ञापन
जली फसल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोंच। कोतवाली क्षेत्र के तूमरा गांव में एचटी लाइन खेत पर गिर गई। चिंगारी से खेत में गेहूं की तीन बीघा फसल जलकर राख हो गई। सूचना के करीब दो घंटे बाद दमकल पहुंची। इस पर लोगों ने नाराजगी जताई। लोगों का कहना है कि समय पर दमकल पहुंचती तो आग को काबू किया जा सकता था। इधर, सूचना पाकर क्षेत्रीय लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। पीड़ित ने क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तूमरा निवासी प्रकाश जाटव के छह बीघे खेत हैं। उस पर राजकिशोर खेती करता है।  उसने खेत में गेहूं की फसल बोई थी। खेत के बीच से ही हाईटेंशन लाइन निकली है। बुधवार दोपहर में अचानक लाइन के तारों में स्पार्किंग हुई और तारों से उड़ी चिंगारी फसल पर गिर पड़ी। देखते ही देखते फसल धू धू कर जलने लगी। राजकिशोर ने दमकल को सूचना दी लेकिन गाड़ी जब काफी देर तक नहीं आती दिखी तो उसने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाना शुरू दिया। बढ़ती आग पर मिट्टी व पानी डालकर बुझाने की कोशिश की गई। जब तक फायर ब्रिगेड पहुंचती, तीन बीघे की फसल स्वाहा हो चुकी थी। मौके पर लेखपाल पहुंच गया था और उसने नुकसान का आंकलन शुरू कर दिया है। किसान रामवीर, सुल्तान, वीर सिंह आदि ने दमकल के देरी से पहुंचने पर रोष जताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें