फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामित्व योजना के तहत ड्रोन तकनीक से किया गया सर्वे

विज्ञापन
-ड्रोन देखते ग्रामीण। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
माधौगढ़। स्वामित्व योजना के अंतर्गत ग्राम अमखेड़ा व पंचनद क्षेत्र के गांवों की जमीन का ड्रोन से सर्वे किया गया।
विज्ञापन

बतादें कि केंद्र सरकार द्वारा स्वामित्व योजना का शुभारंभ कर ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले गृह स्वामियों को अधिकार अभिलेख उपलब्ध कराया जाएगा, इससे बैंकों से ऋण लेने व अन्य वित्तीय लाभों के लिए अपनी संपत्ति को वित्तीय संपत्ति के रूप में उपयोग करने के लिए सक्षम बनाएगा। खेतों की खतौनी की तरह घरों की घरौनी का कार्ड दिया जाएगा। ड्रोन से अमखेड़ा गांव की जमीन का सर्वे किया गया। इस दौरान राजस्व निरीक्षक मुलायम सिंह, लेखपाल मंसूर खान, अंजली, प्रधान रामशरन दौहलिया, पवन तिवारी, सुनील, विष्णु दयाल, जयचंद, अंजनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

रामपुरा संवाद के अनुसार, स्वामित्व योजना के अंतर्गत माधौगढ़ तहसील में पंचनद क्षेत्र के तटीय गांवों का ड्रोन तकनीक से सर्वे किया गया। बुधवार को ग्राम कंजौसा पंचनद भिटौरा कनार, हिम्मतपुर, मढ़ेपुरा, शिवगंज का ड्रोन तकनीक से सर्वे किया गया। इस दौरान ड्रोन टीम इंचार्ज सुजीत शुक्ला, सोनल सचान, देवी सिंह कुशवाहा, जगराम सिंह, विजय द्विवेदी, ओम नारायण चतुर्वेदी, लल्लूराम राठौर आदि मौैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें