जगनेवा मे खेत में पलटा पड़ा ट्रैक्टर
- फोटो : ORAI
जालौन। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जगनेवा में खेत में काम कर रहा ट्रैक्टर अचानक खंदक में पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे दबकर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मंगलवार की दोपहर जगनेवा निवासी सुरेश कुमार (50) पुत्र देवीदीन अपने गांव के बलवीर के ट्रैक्टर को लेकर शिवपूजन के खेत में जुताई (पिलाऊ) के लिए गए थे। खेत के किनारे पिलाऊ करते समय चालक सुरेश कुमार टै्रक्टर पर अचानक चालक नियंत्रण खो बैठे और ट्रैक्टर खेत के बगल में बने खंदक में जाकर पलट गया। ट्रैक्टर पलटने से चालक की ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई। आसपास खेत पर काम कर रहे लोगों ने इसकी सूचना परिजनों व पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलने पर हल्का इंचार्ज प्रमोद यादव ने ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर के नीचे दबे चालक को निकलवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, सुरेश की मौत की खबर सुनकर उसके घर में भी कोहराम मच गया।