फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: वाल्ब लगाकर ऊंचाई वाले स्थानों पर पहुंचाया गया पेयजल

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। 10 साल बाद आखिरकार 200 घरों में लगी टंकियों से पानी आना शुरू हो गया। ऊंचाई पर बनें इन मकानों में सप्लाई का पानी नहीं पहुंच रहा था।
विज्ञापन

अमर उजाला में चार फरवरी के अंक में इस समाचार को प्रकाशित किया था। जिसके बाद जिम्मेदारों ने सुध ली और अब वाल्ब लगाकर उन स्थानों पर पानी की सप्लाई शुरू कर दी है।
उमरारखेड़ा में आंबेडकर प्रतिभा के पास ऊंचाई पर तीन से चार गलियों में करीब 200 घर हैं। इनको 10 साल पहले पास की टंकी से पानी के कनेक्शन दिए थे। कुछ दिन तक लोड कम होने पर पानी आया, लेकिन जैसे-जैसे कनेक्शन बढ़े, ऊंचाई वाले घरों में सप्लाई रुकने लगी। पानी आना बंद हुआ तो शिकायत की गई, लेकिन समाधान नहीं हुआ। समस्या के कारण हैंडपंपों से पानी भरने को लोग मजबूर हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब उनके घर पानी को लेकर बिल आया तो रोष बढ़ गया। समाधान दिवस पर पहुंचीं महिलाओं की शिकायत को अमर उजाला ने प्रमुखता से लिया और उसके बाद विभाग ने तकनीकी सुधार करते हुए बुधवार को सुधार कर दिया। जेई श्याम बहादुर ने बताया कि इस मोहल्ले में ऊंचाई के चलते पानी नहीं पहुंच पा रहा था। इसके लिए पाइपलाइन खोदवा कर उसमें वाल्ब लगवाया जा रहा है। इससे पानी ऊंचाई इलाके में अधिक पहुंचेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें