फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाटर हॉर्वेस्टिंग सिस्टम से दूर होगी पेयजल किल्लत

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। मोहल्ला पहलवान में वर्षा जल संचय के लिए वाटर हॉर्वेस्टिंग सिस्टम बनाया जाएगा। इसकी कार्य योजना तैयार की जा रही है। वाटर हॉर्वेस्टिंग सिस्टम के बनने से जल की बर्बादी पर रोक लगेगी।
विज्ञापन

नगरपालिका अध्यक्ष गिरीश कुमार गुप्ता व ईओ डीडी सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि नगर में अभी तक वाटर हॉर्वेस्टिंग सिस्टम नहीं बना है। इससे वर्षा जल समेत अन्य समस्त प्रकार का जल बर्बाद हो जाता है। उसका कोई उपयोग नहीं हो पाता है। यदि जल का संरक्षण किया जाए तो उसे पुन: प्रयोग में लाया जा सकता है। वैसे भी पानी की लगातार कमी होती जा रही है इसलिए पानी को बचाने के लिए और भूजल स्तर को बनाए रखने के लिए जल संरक्षण की आवश्यता महसूस हो रही है।
इसके लिए मोहल्ला पहलवान बाड़ा स्थित तालाब के पास एक स्थान का चयन किया गया है। जहां वाटर हॉर्वेस्टिंग सिस्टम बनाया जाएगा। प्रस्ताव डीएम के पास भेज दिया गया है। जैसे ही अनुमोदन होता है तो वाटर हॉर्वेस्टिंग सिस्टम का कार्य शुरू करा दिया जाएगा। इसके बाद गर्मी के मौसम में भूगर्भ जल स्तर नीचे जाने की समस्या से निजात मिल सकेगी और हैंडपंप भी पानी का साथ नहीं छोडे़ंगे तो पेयजल संकट की स्थिति भी समाप्त होगी। पालिकाध्यक्ष ने उम्मीद जताई शीघ्र ही वाटर हॉर्वेस्टिंग सिस्टम का कार्य शुरू होगा। इससे नगरवासियों को पेयजल की समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें