फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी घटा यमुना का जलस्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरे दिन भी घटा यमुना का जलस्तर
विज्ञापन

कालपी। यमुना नदी के बढ़ रहे जलस्तर के बाद गुरुवार की रात से यमुना में पानी कम होना शुरू हो गया है। पिछले 24 घंटे में जलस्तर लगभग एक मीटर और नीचे चला गया है। जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। उपजिलाधिकारी जयेंद्र कुमार ने बताया की प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर रखे है।
विज्ञापन

दो दिन पहले हथिनी कुंड से पानी छोड़े जाने के बाद यमुना नदी में आई बाढ़ से प्रशासन चौकन्ना हो गया था। बाढ आपदा से निपटने के लिए प्रशासन की ओर से अलर्ट जारी किया गया था। 26 अगस्त की शाम तक यमुना नदी जल स्तर निरंतर बढ़ रहा था। यमुना का जलस्तर कालपी में 103.48 मीटर तक पहुंच गया था। इसके बाद गुरुवार की रात से जलस्तर घटना शुरू हो गया। शुक्रवार को केंद्रीय जल आयोग कार्यलय से मिली जानकारी के अनुसार 28 अगस्त की शाम चार बजे तक यमुना का जलस्तर लगभग एक मीटर और कम होकर 101.50 मीटर पर पहुंच गया है। रात तक यमुना का जलस्तर और कम होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें