फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: आठ माह बाद ही अचानक गायब हो गया डॉ. आशीष

Fri, 17 Jan 2025 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। राजकीय मेडिकल कॉलेज में तैनात डॉ. आशीष श्रीवास्तव कोरोना काल में तैनात हुए थे। तैनाती के बाद आठ माह बाद ही वह अचानक गायब हो गए थे। इसके बाद से वह लगातार गैरहाजिर है। इसकी सूचना समय-समय पर शासन को भी भिजवाई गई है। उनका वेतन भी नहीं निकल रहा है।
विज्ञापन

थाईलैंड में पत्नी प्रियंका की मौत के मामले में हत्यारोपी राजकीय मेडिकल कॉलेज के डॉ. आशीष श्रीवास्तव फिजिकल मेडिकल एंड रिहैबिलिटेशन (पीएमएंडआर) विभाग में सहायक आचार्य के रूप में तैनात हुए थे। तैनाती के समय वह अपनी पत्नी को लेकर यहां आए थे। लेकिन वह तैनाती के बाद बमुश्किल आठ माह यहां रहे। इसके बाद वह अचानक से गायब हो गए और वापस नहीं आए।
मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. प्रशांत निरंजन का कहना है कि उनकी गैरहाजिरी की सूचना शासन एवं नेशनल मेडिकल काउंसिल को भेजी गई थी। गैरहाजिर होने के कारण उनका वेतन रोक दिया गया था। इसके बाद उनका कहीं कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन


ज्यादा किसी से बात नहीं करता था डॉक्टर आशीष
कोरोना काल में तैनाती के समय डॉ. आशीष पत्नी प्रियंका को लेकर उरई आया था। उन्हीं के साथ तैनात डॉक्टरों ने बताया कि वह किसी से ज्यादा बात नहीं करता था। कैंपस में भी ज्यादा देर तक नहीं रुकता था। कुछ दिन पहले समाचार के माध्यम से उन्हें उनके बारे में जानकारी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें