आटा। चूल्हे की आग से निकली चिंगारी ने कच्चे घर के साथ किराने की दुकान में रखा सारा सामान जलाकर राख कर दिया। इस विकाराल आग में बेटी की शादी के लिए जोड़ कर रखा गया दहेज का सामान और जेवर भी जल गया।
थाना क्षेत्र के गांव अटरिया निवासी दिलीप गोस्वामी की बेटी रक्षा रविवार शाम घर पर चूल्हे पर खाना बना रही थी। खाना बनाने के बाद आग को ठीक से बुझाया नहीं। इसी दौरान हवा चलने से उड़ी चिंगारी ने आग पकड़ ली। आग की लपटें उठती देख सभी बाहर निकल आए। कच्चे घर में लगी आग ने विकराल रूप ले लिया।
थोड़ी देर में आग ने फैलते हुए घर के बाहर बनी किराने की दुकान को भी चपेट में ले लिया। इस दौरान लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। जब तक फायर ब्रिगेड और पीआरबी 112 की गाड़ी मौके पर पहुंची। तब तक गांव वालों ने आग पर काबू पा लिया। दिलीप ने बताया कि घर के सामान के साथ किराने की दुकान का भी सारा सामान राख हो गया। गनीमत रही कि घर के अंदर रखे सिलिंडर में आग नहीं लगी नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
उन्होंने बताया कि बेटी की शादी तीन जुलाई को होनी थी। सारा दहेज भी घर पर रखा हुआ था। सोने के आभूषण में एक हाफ पेटी, एक जोड़ी पायल, कान, नाक के बुंदे, मनचली, बेंदा, दो फ्रिज, दुकान में रखा 50 हजार का सामान जल गया। उसने बताया कि करीब सात लाख का उसका नुकसान हो गया है। सूचना पर पहुंचे लेखपाल ने नुकसान का आकलन किया।