फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: मासूम को सिगरेट पिलाने वाला डॉक्टर निलंबित

Wed, 21 May 2025 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। पीएचसी कुठौंद में तैनाती के दौरान मासूम बच्चे को सिगरेट पिलाने वाले चिकित्सक डॉ. सुरेश चंद्र को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन की कार्रवाई की जानकारी डिप्टी सीएम व स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी।
विज्ञापन


कस्बा कुठौंद स्थित पीएचसी में तैनात चिकित्सक डॉ. सुरेश चंद्र का एक बच्चे को सिगरेट पिलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। हालांकि अमर उजाला इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। मामले संज्ञान में आने पर सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा ने एसीएमओ से जांच कराने के साथ ही आरोपी डॉक्टर को पीएचसी से हटा दिया था। इस मामले को संज्ञान में लेते हुए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के साथ ही जांच आख्या भेजने के निर्देश दिए थे।
इसके बाद कुठौंद पीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण कुमार तिवारी ने तहरीर देकर मामला दर्ज कराया था। इस मामले में जांच अधिकारी एसीएमओ डॉ. आनंद प्रकाश वर्मा ने पीएचसी पहुंचकर बयान लिए थे।
विज्ञापन

मंगलवार को डिप्टी सीएम ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि जांच के बाद डॉक्टर मर्यादा के खिलाफ अनुशासनहीनता व विभाग को बदनाम करने के कृत्य के दोषी पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया जाता है। उन्हें निलंबन अवधि में अपर निदेशक स्वास्थ्य झांसी मंडल के कार्यालय में संबद्ध किया गया है। कुठौंद पीएचसी के चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण तिवारी का कहना है कि उनके पास लिखित आदेश नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें