फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बिना यूनीफार्म की मिलीं डॉक्टर, गोलमोल जवाब पर सीएमओ नाराज

विज्ञापन
फोटो- 14 महिला अस्पताल का निरीक्षण करते सीएमओ डॉ.डीके भिटौरिया। संवाद
विज्ञापन
उरई। सीएमओ डॉ. डीके भिटौरिया ने बृहस्पतिवार की सुबह दस बजे जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। सबसे पहले ओपीडी में पहुंचे तो संविदा चिकित्सक डॉ. अंशिका जायसवाल बिना एप्रिन के ड्यूटी कर रही थीं। उन्होंने इसका कारण पूछा तो वह गोलमोल जवाब देने लगी। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई और सभी स्टाफ से यूनिफार्म पहनकर ड्यूटी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके बाद पैथोलॉजी पहुंचे सीएमओ ने एलटी दिनेश सोनी से लैब के कामों की जानकारी ली और महिलाओं की यूरिन जांच के बाद उसके निस्तारण की जानकारी मांगी। कहा कि इसका नियमानुसार निस्तारण किया जाए। उन्होंने भर्ती वार्ड में जाकर प्रसूताओं से इलाज व टीकाकरण के बारे में जानकारी ली। साथ ही भर्ती मरीजों के साथ लगने वाली भीड़ को कम करने के लिए कहा, ताकि नवजात को संक्रमण से बचाया जा सके।
लेबर रूम के निरीक्षण में नर्सिंग आफिसर रागिनी उपाध्याय से रात में हुए प्रसव की जानकारी ली और उनका ब्योरा भी देखा। साथ ही सभी प्रसूताओं को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएमएस डॉ.एसके पाल से भी चर्चा की। निरीक्षण के दौरान डॉ. पवन, सहायक नर्सिंग अधीक्षक हृदय नारायण राजपूत, सुशील मौर्य, रामजानकी, प्रियंका आदि रहे।

फोटो- 14 महिला अस्पताल का निरीक्षण करते सीएमओ डॉ.डीके भिटौरिया। संवाद

फोटो- 14 महिला अस्पताल का निरीक्षण करते सीएमओ डॉ.डीके भिटौरिया। संवाद

फोटो- 14 महिला अस्पताल का निरीक्षण करते सीएमओ डॉ.डीके भिटौरिया। संवाद

फोटो- 14 महिला अस्पताल का निरीक्षण करते सीएमओ डॉ.डीके भिटौरिया। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें