फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सिंग होम पंजीकरण के लिए जिला रजिस्ट्रीकरण प्राधिकरण से लेनी होगी मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। अब नये क्लीनिक और नर्सिंग होम के पंजीकरण के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित कमेटी से मंजूरी लेनी होगी। डीएम के नेतृत्व में जिला रजिस्ट्रीकरण कमेटी का गठन हो गया है। इसमें डीएम अध्यक्ष हैं। इसके अलावा सीएमओ को संयोजक सदस्य, मुख्य विकास अधिकारी, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं सीएमओ द्वारा नामित सदस्य डॉ संजीव प्रभाकर समेत छह सदस्य शामिल किए गए है।
विज्ञापन

डॉ संजीव प्रभाकर ने बताया कि जिला रजिस्ट्रीकरण प्राधिकरण का गठन हो चुका है। अब तक जितने भी नर्सिंग होम और क्लीनिक है। उनकी वैद्यता 31 दिसंबर तक ही रहेगी। एक जनवरी 2022 से नये सिरे से सभी को रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके लिए 15 दिसंबर से विभागीय वेबसाइट खोल दी जाएगी। इसमें मानकों का पालन करते हुए सभी नर्सिंग होम और क्लीनिक को अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। नए दिशा निर्देशों के अनुसार रजिस्ट्रेशन न कराने वाले नर्सिंग होम के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि अभी तक सीएमओ स्तर से नर्सिंग होम को पंजीकरण किया जाता था लेकिन अब शासन के नए निर्देशानुसार डीएम की अध्यक्षता में गठित जिला रजिस्ट्रीकरण प्राधिकरण के माध्यम से पंजीकरण कराने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें