फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परेशान न हों, सेंटर पर हो रही डायलिसिस

विज्ञापन
डायलिसस सेंटर का निरीक्षण करते सीएमएस। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। कोरोना से संक्रमण के बीच जिला अस्पताल की डायलिसिस यूनिट में नियमित डायलिसिस का काम हो रहा है। यहां रोजाना सात से आठ मरीजों की डायलिसिस की जा रही है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सीएमएस डा. एके सक्सेना और डायलिसिस यूनिट के इंचार्ज डा. अवनीश कुमार ने बताया कि लॉकडाउन के वक्त ही जिला अस्पताल में शुरू किया गया डायलिसिस सेंटर पूरी तरह से काम कर रहा है। लिहाजा डायलिसिस के लिए किसी को भी परेशान होने की जरूरत नहीं है। बताया कि मार्च में 221 और अप्रैल में अब तक 61 लोगों की डायलिसिस हो चुकी है।
बताया कि किडनी रोगियों की डायलिसिस होना बहुत जरूरी होती है। ऐसे में उनकी सेहत का ख्याल रखते हुए डायलिसिस का काम सुचारु रुप से संचालित किया जा रहा है। डायलिसिस सेंटर के स्टाफ को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए प्रशिक्षित किया जा चुका है। इसके साथ ही प्री काशन किट के साथ पूरे शरीर में पहनने वाली एप्रिन भी मुहैया करा दी गई है ताकि उन्हें किसी भी तरह के संक्रमण से बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें