फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूल्हा ठिगना देख दुल्हन ने नहीं डाली वरमाला

Fri, 05 May 2017 11:42 PM IST
अमर उजाला जालौन
विज्ञापन
शादी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कुठौंद के एक गेस्टहाउस में आई बारात में उस वक्त खासा हंगामा हो गया, जब दुल्हन ने ठिगना दूल्हा देख वरमाला डालने से इनकार कर दिया। इससे बाराती और जनाती पक्ष के होश उड़ गए। दोनों पक्षों में रात भर पंचायत हुई। दुल्हन को मनाने का प्रयास भी किया गया, लेकिन वह नहीं मानी। आखिर में लड़की वाले बिना फेरे के ही ग्वालियर रवाना हो गए।
विज्ञापन


कुठौंद कस्बे में स्थित एक गेस्ट हाउस में गुरुवार को लड़की वाले ग्वालियर से शादी करने आए थे। धूमधाम से दूल्हे की बारात भी उठी और द्वारचार भी हुआ। दूल्हे के मंच पर पहुंचने के बाद दुल्हन को भी मंच पर लाया गया। दूल्हे ने दुल्हन के गले में जयमाला डाली तो तालियां गूंज उठीं। इसके बाद दुल्हन हाथों में फूलों का हार लेकर खड़ी तो रही, लेकिन उन्हें दूल्हे के गले में वरमाला नहीं डाली।

दुल्हन ने सहेलियों के कान में बताया कि वह ठिगने दूल्हे से शादी नहीं करना चाहती। इस पर हंगामा शुरू हो गया। दोनों पक्षों के लोग खाना पीना छोड़कर पंचायत करने में जुट गए। डीजे की धमा चौकड़ी भी शांत हो गई। गेस्टहाउस में सन्नाटा पसर गया। लड़की का कहना था कि उसे दूल्हे की लंबाई के बारे में पहले कुछ नहीं बताया गया था। सिर्फ उसकी सीने तक की फोटो दिखाई गई थी।
विज्ञापन


उधर, लड़के वालों का कहना था कि उन्होंने लड़की के परिजनों को सब बता दिया था। लड़की को इस बात की जानकारी थी कि नहीं, यह उन्हें पता नहीं। काफी देर तक दुल्हन को मनाने की कोशिश की गई, लेकिन वह नहीं मानी। शुक्रवार सुबह लड़की वाले बिना फेरे के ग्वालियर रवाना हो गए। थाना पुलिस का कहना है कि मामले की सूचना तो मिली थी, लेकिन कोई तहरीर नहीं आई है। इस कारण लिखा-पढ़ी नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें