फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेड जोन एरिया का निरीक्षण कर डीएम बोले, घरों में रहें

विज्ञापन
शहर में कोतवाल से जानकारी लेते डीएम मन्नान अख्तर - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर ने शहर के रेड जोन एरिया में पड़ने वाले आधा दर्जन मोहल्लों व मेडिकल कालेज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मोहल्ले के लोगों से घरों में रहने की अपील की तो मेडिकल कालेज में व्यवस्थाएं परखीं।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मेडिकल कालेज का निरीक्षण किया। न्होंने अस्पताल की ओपीडी को देखा और डाक्टरों से फोन पर चिकित्सीय परीक्षण देने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने शहर के रेड जोन क्षेत्र में पड़ने वाले विजय नगर, कृष्णा नगर, तिलक नगर, बजरिया आदि मोहल्लों का निरीक्षण कर अधिकारियों से जानकारी ली और मोहल्ले वालों से घरों में रहने की अपील की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शहर में संचालित क्वारंटीन सेंटर का भी निरीक्षण किया। सेंटर में रह रहे लोगों से उन्होंने प्रशासन की मिलने वाली सुविधाओं के विषय में पूछा। साथ ही चेतावनी दी कि बेवजह बाहर न जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें