डकोर में बने शेल्टर होम में जांच करते एडीएम प्रमिल कुमार व तहसीलदार व डकोर कोतवाल
- फोटो : ORAI
उरई/मुहम्मदाबाद। डीएम डा. मन्नान अख्तर और एसपी डा. सतीश कुमार ने जहां शहर का निरीक्षण कर लॉकडाउन की स्थिति और डकोर ब्लाक में बने क्वारंटीन सेंटर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा। इस दौरान उन्होंने सेंटरों में रह रहे लोगों को चेतावनी दी कि वह सेंटरों से बाहर न जाएं।
डीएम और एसपी ने मंगलवार को जिला परिषद कोंच बस स्टैंड चौराहे का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बेवजह घरों से बाहर निकले लोगों को चेतावनी दी और कहा कि घरों से अनावश्यक बाहर न निकले और लॉकडाउन का पालन करें। उन्होंने जेल रोड स्थित आर्यावर्त बैंक का निरीक्षण कर बैंक कर्मियों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने डकोर ब्लाक के बरसार, कोटरा, गोरन आदि जगहों में बने क्वारंटीन सेंटर का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने सूचियों का मिलान किया, साथ ही लोगों को चेतावनी दी कि वह बिना वजह बाहर न जाएं। उधर, एडीएम प्रमिल कुमार सिंह, तहसीलदार कर्मवीर सिंह व कोतवाल बीएल यादव ने मुहम्मदाबाद, कुसमिलिया, डकोर, टिमरो आदि गांवों में बने क्वारंटीन सेंटरों का निरीक्षण कर दिशा निर्देश दिए।
डकोर ब्लॉक के बरसार में शेल्टर होम का निरीक्षण करते डीएम मन्नान अख्तर एसपी सतीश कुमार- फोटो : ORAI