फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: डीएम ने मरीजों से पूछा, किसी ने रुपयों की मांग तो नहीं की

Fri, 26 Jul 2024 12:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। डीएम राजेश कुमार पांडेय ने गुरुवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने वार्ड में भर्ती मरीजों से पूछा कि इलाज के नाम पर किसी ने रुपये तो नहीं मांगे। फिर सीटी स्कैन कक्ष की चटकी दीवार ठीक कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने अस्पताल की ओपीडी व वार्डों का निरीक्षण कर मरीजों से मिल रहे उपचार के संबंध में जानकारी ली। आर्थो वार्ड में एक महिला ने डॉक्टर के न मिलने की शिकायत की। इस पर डीएम ने उन्हें बेहतर इलाज दिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने पर्चा काउंटर की लाइन में महिला पुरुष के साथ दिव्यांग व सीनियर सिटीजन की एक अलग लाइन लगवाने और उनके लिए अलग काउंटर की बात कही।
उन्होंने अस्पताल में सफाई व्यवस्था और बेहतर करने के लिए कहा। डीएम ने कई मरीजों के पर्चे देखकर उन्हें अस्पताल में मिल रही सुविधाओं एवं बाहर के लिए लिखी जा रही दवा के संबंध में सवाल किए। मरीजों ने डीएम को बताया कि सभी दवाएं अस्पताल से मिल रही हैं। उन्होंने चिकित्सकों को हिदायत दी कि किसी मरीज को बाहर की दवा न लिखी जाए। उन्होंने अल्ट्रासाउंड, डिजिटल एक्सरे, पैथालाजी व विभिन्न वार्डों का भी निरीक्षण किया। महिला वार्ड व चिल्ड्रन वार्ड में भर्ती मरीजों का हाल जाना और स्टाफ को वार्डों में बेहतर साफ सफाई के निर्देश दिए। इस दौरान सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा, सीएमएस डॉ. अनिल राज, डॉ. अविनेश बनौधा, राहुल अग्निहोत्री, टीपी गौतम आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें