फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: प्रसव के दौरान महिला की मौत, ससुरालियों पर लगाया आरोप

Fri, 26 Jul 2024 12:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई/ एट। प्रसव के दौरान पीएचसी में महिला की हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे मेडिकल कालेज पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर महिला को परेशान करने व सही से इलाज न कराने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ईंगुई खुर्द निवासी सुरेंद्र कुमार की 28 वर्षीय पत्नी आरती गर्भवती थी। बुधवार शाम उसे अचानक प्रसव पीड़ा होने लगी तो सुरेंद्र कुमार परिजनों के साथ उसे लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिंडारी पहुंचे। जहां पर रात 9 बजे के लगभग आरती ने एक पुत्र को जन्म दिया। वहां के स्टाफ ने प्रसूता का खून कम होने के बाद कहकर उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।
परिजन उसे मेडिकल कालेज ले जा रहे थे, इसी दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई। सूचना पर मृतका के मायके डकोर कोतवाली क्षेत्र के फूलपुरा गांव निवासी पिता परमानंद परिजनों के साथ पहुंचे और उन्होंने ससुरालियों पर उत्पीड़न करने और सही से इलाज न कराने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उन्हें बेटी की मौत हो जाने के बाद सूचना दी गई। जबकि पहले से ही दो बेटियां प्रियंका व परी हैं। थाना प्रभारी विमलेश कुमार का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें