फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबित शिकायतों पर डीएम ने जवाब मांगा

Mon, 02 May 2016 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक में मौजूद अ‌ध‌िकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को बैठकों का दौर चला। जिलाधिकारी संदीप कौर ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत आशा व संगिनी समीक्षा बैठक में जन जागरूकता लाने के साथ गर्भवती महिलाओं के जीरो बैलेंस पर बैंक में खाता खोलने और अति कुपोषित बच्चों की देखभाल के निर्देश दिए। दूसरी बैठक में सीएम संदर्भ एवं डीएम व तहसील दिवस संदर्भ की
विज्ञापन


शिकायतों के लंबित मामलों पर अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा है। पौधरोपण लक्ष्य को पूरा करने के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए है। समीक्षा बैठक से गैरहाजिर रहने वाले अधिकारियों को बैड इंट्री देने के निर्देश भी दिए हैं। पहली बैठक में जिलाधिकारी ने जन सुनवाई पोर्टल पर सीएम, डीएम संदर्भ एवं तहसील दिवस में आने वाली शिकायतों के निस्तारण

की समीक्षा की। इसमें सबसे अधिक 39 शिकायतें नलकूप खंड प्रथम की रही। अन्य विभागों की भी शिकायतें लंबित पाई गई। इस पर अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। साथ ही विभागाध्यक्षों से लंबित प्रकरणों पर स्पष्टीकरण मांगा है। कहा कि जनपद की शिकायतों की समीक्षा सीएम के सचिव अमित गुप्ता कर रहे हैं। अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण के
विज्ञापन


प्रति  गंभीर रहना होगा। जो अधिकारी बैठक से गैरहाजिर रहेंगे उन्हें बैड इंट्री दी जाएगी। बैठक मे एएसपी शकील अहमद, सिटी मजिस्ट्रेट पीके सक्सेना, डीडीओ आरएस गौतम, परियोजना निदेशक डीआरडीए चित्रसेन सिंह आदि मौजूद रहे। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित दूसरी बैठक में पौधारोपण के लक्ष्य को पूरा करने के लिए निर्देश दिए गए। इसमें कहा गया

है कि 12 लाख 70 हजार पौधे विभिन्न विभागों के सहयोग से लगाए जाएंगे। डीएम ने कहा कि पौधे लगाने के लिए स्थान चिह्नित कर लें। 31 मई तक हर हाल में लक्ष्य को पूरा करे को गड्ढे बना लें। वन विभाग के अधिकारियों को पौधे की उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उपवन संरक्षक ने कहा कि 11 लाख पौधों को वन विभाग रोपित करेगा। इसके अलावा शेष लक्ष्य

को अन्य विभागों से पूरा कराया जाएगा। इसी क्रम में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत आशा व संगिनी समीक्षा बैठक हुई। इसमें डीएम ने प्रगति रिपोर्ट पर असंतोष व्यक्त किया। इस दौरान माधौगढ़, डकोर एवं अन्य केंद्रों के अधिकारियों से कहा कि वह गंभीरता दिखाएं। जननी सुरक्षा योजना के तहत प्रसव कराने वाली महिला के खाते में योजना का पैसा समय पर

जा सके इसके लिए उनके खाते खुलवाए जाएं। गर्भवती महिलाओं और शिशुओं को समय पर टीके लगाए जाएं। हर गर्भवती का जच्चा कार्ड, अति कुपोषित बच्चों का समय पर वजन

कराने के निर्देश दिए। आंगनबाड़ी जब घर-घर जाएं तो बच्चों के माता पिता को बच्चे की देखरेख के लिए जागरूक करें। उन्होंने अपर सीएमओ को निर्देश दिए है कि वह स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए समय समय पर निरीक्षण भी करें। इस दौरान डा. एसके खेर, डा. धर्मेद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें