उरई। मानसिक तनाव के चलते दिव्यांग युवक ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने जानकारी पाकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव फांसी से उतारकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मिनौरागांव निवासी गणेश कढ़ेरे (40) पुत्र बनवारी लाल ने शनिवार देर रात घर के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह परिजनों ने जब उसे फांसी पर लटके देखा तो घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल शिवगोपाल सिंह का कहना है कि मृतक गणेश एक पैर से विकलांग था और इसी कारण मानसिक तनाव में भी रहता था। जिसके चलते उसने फांसी लगा ली। परिजनों के पूछताछ कर मामले की जांच की जा रही है।