फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन-औरैया मार्ग पर नौ घंटे रहा जाम

Sat, 09 Mar 2019 11:28 PM IST
gaurav gaurav अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
विज्ञापन
जालौन औरैया मार्ग पर लगा जाम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बता दे कि कालपी के बाद अब जिले के यात्रियों को कुठौंद के जाम से भी जूझना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि जालौन-औरैया मार्ग पर जाम लगना अब आम बात हो गई। शुक्रवार रात तीन बजे इस मार्ग पर एक ट्रक खराब हो गया। वहीं दूसरी ओर से आ रहे वाहनों ने आड़े तिरछे वाहन फंसा लिए, जिससे इस मार्ग पर करीब 10 घंटे तक जाम लगा रहा। ट्रकों के साथ साथ अन्य चार पहिया वाहन भी इस जाम में फंसे रहे। वहीं कई यात्री बसें भी फंसी नजर आई। कुछ छोटे वाहनों ने गांवों के रास्तों से अपने वाहनों को निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन मंगाकर खराब ट्रक को सड़क से हटाया, तब जाकर वाहन एक ओर से रेंगते नजर आए। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। रोज रोज लगने वाले जाम के झाम से बाशिंदे व यात्री परेशान हो उठे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें