आसरा आवासों का निरीक्षण करते कमिश्नर।
- फोटो : अमर उजाला
निर्माणाधीन शहरी आसरा आवासों और निर्माणाधीन फ ायर ब्रिगेड स्टेशन का मंडलायुक्त ने रविवार की देर रात औचक निरीक्षण किया। खामियां मिलने पर कड़ी नाराजगी जताई। साथ ही ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। मौके पर उपस्थित साइट इंजीनियर को भी कड़ी चेतावनी दी। चुर्खी रोड पर तकरीबन 3 करोड़ से बन रहे शहरी आसरा आवासों
का झांसी मंडलायुक्त के राममोहन राव एवं जिलाधिकारी संदीप कौर ने निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माणाधीन आवास में घटिया व गुणवत्ताहीन सामग्री की शिकायतें मिलीं। वहीं, लेंटर आदि भी मानक विहीन बने हुए मिले। उन्होंने निर्माणाधीन आवासों की जांच करने वाली तकनीकी समिति के सदस्यों को फ टकार लगाई और जांच करने के आदेश दिए। आसरा आवास
योजना के अंतर्गत कार्यदायी संस्था सीएनडीएस के माध्यम से 84 आवासों का निर्माण कराया जा रहा है। इससे पूर्व इसी रोड पर 6 साल से 2 करोड़ 50 लाख की लागत से निर्माणाधीन फ ायर ब्रिगेड स्टेशन की भी जांच की। इस दौरान स्टेशन में गुणवत्ताहीन दरवाजे, जंगले आदि लगे हुए मिले। इस पर उन्होंने कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल के सहायक परियोजना
प्रबंधक अविनाश चंद्र श्रीवास्तव को कड़ी फटकार लगाई। इस मौके पर जिलाधिकारी संदीप कौर, उपजिलाधिकारी शीतला प्रसाद यादव, तहसीलदार सतीशचंद्र वर्मा, कोतवाली प्रभारी शिवसागर दीक्षित आदि मौजूद रहे।