हादसे को अंजाम देने वाला डंपर।
- फोटो : अमर उजाला
बाइक पर सवार होकर उरई आ रहे दो लोगों को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दोनों लोग सिर व अन्य जगह चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक डंपर को मौके पर छोड़कर भाग गया। गुस्साई भीड़ ने डंपर पर पथराव किया और शीशे तोड़ दिए। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाली और घायलों को
उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। राजकिशोर (45) पुत्र रतन सिंह निवासी कुंवरपुरा जालौन हाल निवास सांई पैलेस के पास सोमवार को अपने साथी परमात्मा शरण (40) निवासी गड़ेरना जालौन के साथ बाइक पर सवार होकर जालौन से उरई आ रहे थे। जब वे कोंच बाईपास पर पहुंचे तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे
दोनों सड़क पर गिरकर बुरी तरह से जख्मी हो गए। हेलमेट नहीं लगाने से दोनों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से भाग निकला। इकट्ठा हुई भीड़ आक्रोशित हो उठी और पथराव कर डंपर के शीशे तोड़ दिए। बवाल की सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित भीड़ को शांत कराकर घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
सफारी की टक्कर से दो किशोर घायल
तेज रफ्तार सफारी गाड़ी ने टेंपो में टक्कर मार दी। इस पर सवार दो किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। सिरसाकलार थाना क्षेत्र के ग्राम बम्हौरा चौराहे पर खड़ी टेंपो में सफारी गाड़ी ने टक्कर मार दी। इससे अमित (12) पुत्र उत्तम व शिवम गंभीर रूप से घायल हो गए।