मणींद्रालय में शिक्षक दिवस पर आयेाजित कार्यक्रम मे नृत्य प्रस्तुत करते बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
गुरु गोविंद दोऊ खड़े काके लागूं पांय, बलिहारी गुरु आपने गोविंद दियो बताय.. ये दोहा सोमवार को जिले में सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस पर साकार होता दिखा। इस मौके पर शिक्षक संगठनों द्वारा शहर में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस वर्ष रिटायर हुए शिक्षकों को सम्मानित किया गया और शिक्षकों को उनके कर्तव्यों की याद दिलाई गई। शिक्षक समाज
की गरिमा बनाए रखने के लिए अपील की गई। विद्यालयों में भी शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बच्चों ने अपने गुरु ओं को उपहार देकर उनसे आशीर्वाद लिया। शिक्षक दिवस पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा जिले में सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह राधा पैलेस में आयेाजित किया गया। मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार
त्रिपाठी ने कार्यक्रम में कहा कि गुरु पूज्य होता है। गुरु की कृपा से ही आज मैं अधिकारी बन सका हूं। विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी एसपी सिंह ने कहा कि शिक्षक अपने दायित्व के साथ साथ अन्य कामों को भी कुशलता पूर्वक करता है। गुरु के बिना मानव का जीवन अधूरा रहता है। बीएसए प्रदीप पांडेय ने कहा कि वह शिक्षकों के हितों के लिए हमेशा
तत्पर हैं। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत से लेकर अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर डॉ. ममता स्वर्णकार, जिलाध्यक्ष ठाकुरदास यादव, कोषाध्यक्ष राघवेंद्र श्रीवास्तव, शैलेंद्र सोनी, वंदना श्रीवास्तव, ज्योति सोनी, अरुणा सक्सेना, नृपेंद्र सिंह, राकेश शुक्ला, महेंद्र वर्मा, महेंद्र यादव, प्रताप, नित्यानंद प्रजापति, राजकुमार यादव, भानू आदि मौजूद रहे।