निरीक्षण केे दौरान ग्रामीणों से बातचीत करते सीएमओ।
- फोटो : अमर उजाला
स्वास्थ्य सेवाओं को पटरी पर लाने के प्रयास में जुटे सीएमओ के सामने हकीकत आती जा रही है। रविवार की देर शाम को सीएमओ द्वारा स्वास्थ्य केंद्र न्यामतपुर, बावाई, महेबा में निरीक्षण किया गया। इस दौरान कहीं पर चिकित्सकों के आवास में भूसा भरा मिला तो कहीं पर स्वास्थ्य केंद्र से प्रभारी ही गायब मिले। न्यामतपुर में 107 एम्बुलेंस में ऑक्सीजन
खोलने क ी किट नहीं मिली। इस पर सीएमओ ने नाराजगी जताई और एक नदारद चिकित्सा अधिकारी का वेतन काटने के साथ ही स्पष्टीकरण भी मांगा। इस कार्रवाई से महकमे में हड़कंप की स्थिति रही। रविवार की देर शाम सीएमओ अशोक कुमार बावई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र औचक निरीक्षण करने पहुंचे। यहां पर केंद्र पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बीएल गुप्ता
मौके से नदारद मिले। इस पर सीएमओ ने उनका एक दिन का वेतन काटने के साथ ही स्पष्टीकरण भी मांगा है। इसके बाद वह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र न्यामतपुर पहुंचे। यहां 107 एम्बुलेंस में मरीज के लिए ऑक्सीजन खोलने क ी किट एम्बुलेंस में नहीं मिली। इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए उन्हेांने एम्बुलेंस प्रभारी से स्पष्टीकरण मांगने की कार्रवाई की है।
महेबा प्राथमिक स्वास्थ्य केद्र के निरीक्षण में कर्मचारियों के आवासों में भूसा भरा हुआ मिला। यह देख सीएमओ का पारा चढ़ गया और उन्होंने अधीनस्थों से नाराजगी जताते हुए भूसा हटाने को कहा। इसके साथ ही उन्होंने गांवों के लोगों से बातचीत भी की और संक्रमण की स्थिति जानी।