फोटो - 03 पोस्टमार्टम हाउस में जानकारी देते मृतका के परिजन। संवाद
मुहम्मदाबाद। मुहाना पुल से छलांग लगाकर महिला के आत्महत्या करने के मामले में मायके पक्ष ने ससुरालियों पर परेशान करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उत्पीड़न से परेशान होकर ही उसने आत्महत्या की है।
डकोर कोतवाली क्षेत्र के जैसारी गांव निवासी वीर सिंह की पत्नी नेहा (28) ने गुरुवार की शाम बेतवा नदी स्थित मुहाना-चिकासी पुल से छलांग लगा दी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ड्रोन की मदद से शव का पता लगाकर निकलवाया था। शिनाख्त कर परिजनों को जानकारी दी थी। शुक्रवार को नेहा के मायके पक्ष जिगनी गांव निवासी उसके भाई भारत सिंह ने बताया कि वर्ष 2008 में उसने बहन की शादी वीर सिंह से की थी। बताया कि तभी से बहन को परेशान किया जा रहा था। अक्सर बहन पिता राम सिंह और मां विमला से मोबाइल पर अपने साथ होने वाले उत्पीड़न को बताया करती थी। कोतवाल विजय कुमार पांडेय का कहना है कि जांच की जा रही है।