फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायतों का निस्तारण न होने पर भड़के एसपी

Sun, 20 Sep 2015 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
समाधान दिवस में आने वाली सभी समस्याओं को अधिकारी सुनें और उनके निस्तारण के लिए मौके पर जाएं। इसमें लापरवाही बरती गई तो संबंधित पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह बात एसपी एन कोलांची ने उरई, आटा व कालपी कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस के दौरान कही।
विज्ञापन


पिछले समाधान दिवस की शिकायतों के निस्तारण न होने पर मातहतों को कड़ी फटकार लगाई।इस दौरान एसपी एन. कोलांची ने उरई कोतवाली का निरीक्षण कर यहां आए फरियादियों की समस्याएं सुनी। जमीनी विवाद के एक मामले में एसपी ने दोनों पक्षों को थाने बुलाकर मामले की पड़ताल कर कार्रवाई के निर्देश दिए।

पिछले समाधान दिवस की शिकायतों का निस्तारण न होने पर उन्होंने मातहतों को कड़ी फटकार लगाई। इस दौरान सीओ जंगबहादुर सिंह, कोतवाल सत्येंद्र राठौर, दरोगा धनीराम आदि मौजूद रहे। इसके बाद वह आटा थाना पहुंचे और वहां आई समस्याओं को सुनकर थानाध्यक्ष को मामले की सुनवाई कर समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन


एसपी इसके बाद कालपी में आयोजित समाधान दिवस में पहुंचे और लेखपाल व कोतवाल संतोष सिंह से मुलाकात कर समाधान दिवस में आई समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए। इसी तरह कुठौंद थानाध्यक्ष जाकिर हुसैन ने समाधान में आई समस्याओं को सुना और मौके पर भेजकर तीन समस्याओं का निस्तारण करवाया।

 इसी तरह डकोर, नदीगांव, कदौरा, चुर्खी, कोटरा, आदि थानों पर भी समाधान दिवस का आयोजन किया गया।उधर, कोेंच में आयोजित समाधान दिवस की अध्यक्षता कोतवाल रूद्रकुमार सिंह ने की। कुल सात समस्याएं आईं जिनमें पुलिस से जुड़ी चार समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।

वहीं राजस्व से संबंधित तीन समस्याओं को पुलिस राजस्व विभाग के समन्वय से निपटाएगी। उधर, जालौन के कोतवाली परिसर में अपर पुलिस अधीक्षक शकील अहमद की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित हुआ। इसमें ग्राम सुढ़ार से आए एकमात्र फरियादी मुकेश कुमार की समस्या का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें