फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झुलसी नव विवाहिता ने दम तोड़ा

Sat, 11 Mar 2017 12:00 AM IST
अमर उजाला जालौन
विज्ञापन
fire - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
माधौगढ़ थाना के गांव सुरपतपुरा में आग से झुलसी नव विवाहिता की उपचार के दौरान मेडिकल कालेज झांसी में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मायके पक्ष ने अभी तक थाने में कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद जांचकर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन


माधौगढ़ थाना के गांव सुरपतपुरा निवासी धीरेंद्र सिंह का विवाह साल भर पहले कानपुर देहात के एक गांव में हुआ था। शादी के बाद से दंपति में टकराव रहने लगा। पड़ोसियाें ने बताया कि उनके घर आए दिन झगड़ा होता था। गुरुवार की शाम करीब चार बजे वह संदिग्ध हालत में झुलस गई थी।

परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। हालत गंभीर देख डाक्टर ने मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अभी मायके वालाें ने थाना पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर वह जांचकर कार्रवाई करेगें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें