अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के पदाधिकारी वार्ता करते
- फोटो : ORAI
उरई (जालौन)। बुंदेलखंड के सातों जनपद के बुंदेलखंड वैश्य सम्मेलन में समाज की एकजुटता एवं राजनीतिक भागीदारी पर चर्चा होगी। एक उत्सव गृह में शनिवार (आज) को दोपहर होने वाले इस कार्यक्रम के दौरान विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय महासचिव युद्धवीर कंथारिया ने दी।
स्टेशन रोड पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि 16 जनवरी को वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमंत गुप्ता उद्घाटन करेंगे। इसके बाद नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता उत्सव गृह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए वैश्य समाज की राजनीतिक भागेदारी एवं विचार गोष्ठी के कार्यक्रम में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में वैश्य बहुल विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा व अन्य दलों से 100 सीटों की मांग करेगी।
कहा कि जो राजनीतिक दल वैश्य समाज के लोगों को ज्यादा सीटें देगा, उस पर अखिल भारतीय वैश्य समाज की कार्यकारिणी निर्णय लेगी कि वैश्य समाज किस दल को वोट करें। सह संयोजक डॉ. रविशंकर अग्रवाल ने बताया सम्मलेन में समाज के चयनित अधिकारियों, लोकतंत्र सेनानी एवं एकता परिषद के पदाधिकारियों का सम्मान किया जाएगा। इस मौके पर बुंदेलखंड अध्यक्ष संजय गुप्ता, डॉ सीपी गुप्ता, ब्रजकिशोर गुप्ता, महावीर शरण, दिलीप गुप्ता, दीपक गुप्ता और कृष्ण कन्हैया आदि मौजूद थे।