फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: सीएचसी में गंदगी, शौचालय पान की पीक से भरे

विज्ञापन
फोटो-11-सीएचसी का निरीक्षण करते एसडीएम अमित शेखर। संवाद
विज्ञापन
कालपी। सीएचसी में गंदगी और गंदे शौचालय वह भी पान की पीक से भरे। गुरुवार को एसडीएम अमित शेखर को निरीक्षण में यही दशा मिली। इस पर एसडीएम भड़क उठे और जिम्मेदारों को फटकार लगाई।
विज्ञापन

एसडीएम ने मौजूद डॉक्टरों से स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली और अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान जगह-जगह गुटखा-पान के निशान, गंदे शौचालय और भवन की दीवारों पर फैली गंदगी देखकर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि बीमारी की शुरुआत ही गंदगी से होती है, जबकि यहां लोग इलाज कराने आते हैं। एसडीएम ने सीएचसी में मौजूद डॉ. आदर्श गौतम से अस्पताल की सफाई व्यवस्था खराब मिलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने चेतावनी दी कि अस्पताल के जिम्मेदार अधिकारियों को पत्र जारी किया जाएगा और दोबारा आकस्मिक निरीक्षण किया जाएगा। यदि सुधार नहीं मिला तो कड़ी कार्रवाई तय है।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने चीफ फार्मासिस्ट वीरेंद्र कुमार को भी फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि जहां दिनभर काम करते हो वहां गंदगी फैली है और जहां रहने जाते हो वहां साफ-सफाई रखते हो। उन्होंने कहा कि अस्पताल की व्यवस्था दुरुस्त रखना स्टाफ की जिम्मेदारी होती है, लेकिन वह अपने दायित्व का सही तरीके से निर्वहन नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें