फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: काली पट्टी बांध कर किया काम, शाम को विरोध कर नारेबाजी की

विज्ञापन
 कालपी रोड पर विरोध करते हुए बिजली कर्मचारी। - फोटो : कालपी रोड पर विरोध करते हुए बिजली कर्मचारी।
विज्ञापन
उरई। कालपी रोड पर ऊर्जा भवन में शुक्रवार को विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले विरोध प्रदर्शन हुआ। सुबह काम के समय सभी कर्मचारियों और अधिकारियों ने काली पट्टी बांधकर काम किया। शाम को पांच बजे से लेकर छह बजे तक प्रबंध के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन

जेई संगठन के जिलाध्यक्ष जगदीश वर्मा ने कहा कि बिजली विभाग को निजी हाथों में सौंपा जा रहा है। इससे मनमाने रूप से किसी को भी हटा दिया जाएगा और किसी की भी बिजली काट दी जाएगी। एक तरफ फ्री बिजली का कनेक्शन दिया जा रहा है दूसरी तरफ निजीकरण करके बिजली को महंगा किया जा रहा है। आखिरी सरकार इस तरफ क्यों ध्यान नहीं दे रही है। जब तक सरकार अपना रुख स्पष्ट नहीं करेगी। तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि काम के बाद विरोध प्रदर्शन 18 जनवरी तक चलेगा। उसके बाद आगे संगठन जो निर्देश देगा उसके अनुसार विरोध किया जाएगा। अगर प्रबंध की मनमानी नहीं रुकती है तो सारे काम बंद करके हड़ताल पर आना कर्मचारियों की मजबूरी होगी। इस दौरान अधिशासी अभियंता जितेंद्र नाथ, एमएन भारती, एसडीओ सुनील कुमार, एके मौर्य, सूरज सोनी, संजय, सरजुल हसन, आलोक खरे, जगदीश वर्मा, जेई संतोष, जेई मुकुल, मोहम्मद शफीक, देवेंद्र सिंह, मयंक बाजपेयी, गौरव पटेल, शिवम झा, खगेश कुशवाहा, कुलदीप, अजय गौतम, विजय गुप्ता, श्रवण कुमार, सिद्धार्थ आनंद, राम गोविंद, करण प्रताप, पवन पटेल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें