फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर महिलाओं के लिए खोला जाए ढाबा : प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। मलकपुरा ग्राम पंचायत के प्रधान अमित ने डीएम राजेश कुमार पांडेय को मांगपत्र दिया।
विज्ञापन

बताया कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का जालौन और मध्य प्रदेश आने-जाने के लिए छिरिया के पास कट बना हुआ है। यहां से दिन-रात वाहनों का आना-जाना होता है। इसी स्थान पर ग्राम पंचायत मलकपुरा की सार्वजनिक भूमि खाली पड़ी है।
पंचायत के अंतर्गत आने वाली इस सार्वजनिक भूमि पर अस्थाई दुकानें बनाकर महिला स्वयं सहायता समूहों को ढाबा या दुकानों के लिए किराए पर दिया जा सकता है। ढाबा या दुकान का संचालन समूह की महिलाओं द्वारा ही किया जाएगा। एक प्रयोग के तौर पर शुरू होने वाली इस पहल से न सिर्फ महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होंगी, बल्कि ग्राम पंचायत को भी आय होने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि कुछ जनपदों में ऐसे स्थानों पर स्वयं सहायता समूहों को लेकर ऐसे प्रयोग हुए हैं, जो सफल भी रहे हैं। उन्होंने डीएम से मांग करते हुए कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए इस तरह का प्रयोग करके देखा जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें