फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

37 लाख के बजट से ठीक होगी नगर की जल निकासी व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। कस्बे में गुरुवार को नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक पंचायत सभागार में हुई। इसमें नगर के विकास से जुड़े पांच प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पास कर दिया गया। इसमें सबसे प्रमुख नगर में जल निकासी व्यवस्था व नई मार्केट बनाने को लेकर चर्चा हुई। नगर की जल निकासी व्यवस्था के लिए 37 लाख रुपये का बजट प्रस्ताव पास किया गया।
विज्ञापन

गुरुवार को नगर पंचायत की बोर्ड बैठक अध्यक्ष मो. जमीर आलम की अध्यक्षता में हुई। इसमें सबसे पहले नगर पालिका ईओ सुनील कुमार सिंह ने आय-व्यय का ब्योरा रखा। इसके बाद अन्य प्रस्तावों पर चर्चा की गई। नगर पंचायत की आय बढ़ाने के लिए नगर में एक सैकड़ा दुकानों का निर्माण के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पास किया गया। इस दौरान पालिका ईओ ने बताया कि इसके लिए नगर के मेला ग्राउंड, बेरी रोड की खाली पड़ी जमीन को चिह्नित किया गया है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर दोनों जगहों पर दुकानों का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। इससे जहां एक तरफ नगर के लोगों को रोजगार मिलेगा, तो वही नगर पंचायत की आय भी बढ़ेगी।
उन्होंने बताया कि नगर में जल निकासी व्यवस्था ठीक नहीं है। नगर के कई मोहल्लों में साल भी जलभराव की समस्या बनी रहती है। इसे देखते हुए जल निकासी के प्रस्ताव को पास किया गया है। उन्होंने बताया कि 15वें वित्त से मिली 37 लाख की धनराशि से नगर की जल निकासी की समस्या को दूर किया जाएगा। इसके साथ ही मुख्य बाजार में बनी जर्जर पानी की टंकी को ध्वस्त कराने के प्रस्ताव को भी पास किया गया। हर बार की तरह इस बार भी नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में महिला सभासद नदारत रहीं, जो चर्चाओ का विषय बना रहा। इस मौके पर लिपिक राधाबल्लभ चतुर्वेदी, सभासद इस्तियाक अली, रवि प्रजापति, संजीव कुमार, विजय कुमार, शाकिर खान, तुलसीराम, खेमा अहिरवार सहित नगर पंचायत कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें