फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग ने मचाई तबाही

Mon, 28 Dec 2015 11:15 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा थाना क्षेत्र के मुमताजबाद में रविवार रात आग ने तबाही मचाई। दो बेटियों की शादी के लिए रखा सामान जलकर राख हो गया। पशुओं के 25 बाड़े भी जकर नष्ट हो गए। इस अग्निकांड में 35 बकरियां जलकर मर गईं, जबकि ग्रामीणों ने किसी तरह पांच भैंस को बचा लिया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के ग्राम मुमताजाबाद निवासी जब्बार शेख के जानवरों के बाड़े में रविवार रात नौ बजे अचानक आग लग गई। जब तक लोक समझ बाते आग बढ़ गई और रिहायशी छप्परों में भी पकड़ ली। जब्बार के शोर मचाने पर जुटे ग्रामीणों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक 35 बकरियां जल कर मर गईं। जब्बार की पूरी गृहस्थूी के

साथ अगले माह होने वाली दोनों बेटियों की शादी के लिए जुटाया गया सामान एवं 20 हजार नगद भी जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने किसी तक पांच भैंस को आग के बीच से बचा लिया।
विज्ञापन

सूचना पर कदौरा कोतवाल विनोद मिश्रा, कालपी तहसीलदार भूपाल सिंह मौका मुआयना किया और मदद का आश्वासन दिया।

सपा नेताओं ने की आर्थिक मदद
ग्राम मुमताजाबाद में आग से तबाह हुए जब्बार की मदद के लिए सोमवार को स्थानीय लोग आगे आए। सपा नेता अजहर बेग गांव पहुंचे और उन्होंने पीड़ित परिवार को पांच हजार रुपये की आर्थिक मदद दी। इसके अलावा सपा जिला उपाध्यक्ष विजय कुशवाहा, नगर अध्यक्ष मुराद बख्श मंसूरी, जफर खान ने दो-दो हजार रुपये की आर्थिक मदद दी। साथ ही आश्वासन भी दिया कि बेटियों की शादी में भी वह मदद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें