फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: नेपाल के देवा थापा ने ग्वालियर के बादशाह को हराया

विज्ञापन
फोटो - 27 कुसमिलिया गांव में होती देवा थापा व बादशाह के बीच कुश्ती। संवाद
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। कुसमीलिया गांव में आयोजित दो दिवसीय मेले में दंगल का आकर्षक आयोजन किया गया। शुक्रवार को सबसे बड़ी कुश्ती पांच हजार रुपये की नेपाल से आए पहलवान देवा थापा व ग्वालियर से आए पहलवान बादशाह के बीच हुई। इसमें देवा ने बादशाह को चित कर दिया।
विज्ञापन

मेले का उद्घाटन कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी और जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी ने संयुक्त रूप से किया। दंगल में कई स्थानीय और बाहरी पहलवानों ने हिस्सा लिया। छोटे-बड़े मुकाबलों के दौरान दर्शकों में उत्साह देखते ही बन रहा था। दंगल के रेफरी सतीश और भूरा रहे। मेले और दंगल के सफल आयोजन में समिति के सदस्य केके प्रधान, कंचन किशुन, पूर्व प्रधान जीतू, नारायण सिंह, हरिशंकर बाबा, हरिशंकर राजपूत, कालीचरण दाऊ, तुलसीराम, सुरेश राजपूत, अरविंद राजपूत, परमेश्वरी दयाल आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें