फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: तापमान में हल्की गिरावट के बावजूद गर्मी का कहर जारी

विज्ञापन
फोटो - 27 गमछा लपेटकर जाता बाइक सवार। संवाद
विज्ञापन
उरई। जिले में शुक्रवार को तापमान में हल्की गिरावट जरूर दर्ज की गई, लेकिन भीषण गर्मी और लू का असर पूरे दिन लोगों को परेशान करता रहा। सुबह से ही तेज धूप निकलने के बाद दोपहर होते-होते गर्म हवाओं ने लोगों का घरों से निकलना मुश्किल कर दिया। सड़कें सूनी नजर आईं और बाजारों में भी दोपहर के समय सामान्य दिनों की तुलना में काफी कम भीड़ दिखाई दी। हालांकि शाम के समय मौसम में कुछ नरमी आने और हल्की ठंडी हवा चलने से लोगों को थोड़ी राहत महसूस हुई।
विज्ञापन




मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बृहस्पतिवार को जिले का अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो शुक्रवार को घटकर 44.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी 33.4 डिग्री से घटकर 32.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस तरह अधिकतम और न्यूनतम तापमान में करीब एक डिग्री की कमी दर्ज की गई।



हालांकि तापमान में आई इस हल्की गिरावट का असर आम जनजीवन पर खास दिखाई नहीं दिया। दोपहर के समय लू जैसे हालात बने रहे और तेज गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। जरूरी काम से बाहर निकले लोग सिर और चेहरे को कपड़े से ढककर चलते नजर आए। कई स्थानों पर लोग पेड़ों की छांव और ठंडे पेय पदार्थों का सहारा लेते दिखाई दिए।
विज्ञापन




वहीं, शाम को सूर्यास्त के बाद मौसम में कुछ ठंडक घुली तो पार्कों और बाजारों में लोगों की आवाजाही बढ़ गई। मौसम वैज्ञानिक विस्टर जोशी ने बताया कि फिलहाल गर्मी से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं दिखाई दे रही है। आने वाले दिनों में तापमान में फिर बढ़ोतरी हो सकती है। उन्होंने लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक जिले में गर्म हवाएं चलने और तापमान ऊंचा बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें