फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: डिप्टी आरएमओ ने किसानों से ली धान ताैल की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगढ़। कृषि उत्पादन मंडी समिति के परिसर में खुले क्रय केंद्र का शनिवार को डिप्टी आरएमओ ने निरीक्षण किया। उन्होंने क्रय केंद्र में मौजूद किसानों से धान ताैल के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

डिप्टी आरएमओ गोविंद उपाध्याय को केंद्र प्रभारी अभिनेंद्र कुमार ने बताया कि धान की खरीद 31 जनवरी, ज्वार-बाजरा की खरीद 31 दिसंबर तक होनी है। डिप्टी आरएमओ ने केंद्र प्रभारी को सत्यापित किसानों की धान, बाजरा और ज्वार की ताैल करने के निर्देश दिए। साथ ही शिकायत मिलने पर कार्रवाई की बात कही। वहीं डिप्टी आरएमओ ने मंडी से धान की उठान न होने पर नाराजगी जाहिर की। इस दौरान मंडी सचिव पंकज श्रीवास्तव, संतोष कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें