फोटो -04 सर्विस रोड पर पलटा कंटेनर
जालौन। कूलर लेकर जा रहा कंटेनर घने कोहरे के चलते बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर अनियंत्रित होकर सहाव गांव के पास पलट गया। हादसे में चालक बाल-बाल बच गया।
शनिवार की सुबह क्षेत्र में घना कोहरा था। गोहन थानाक्षेत्र के ग्राम पड़कुला निवासी चालक योगेंद्र सिंह सेंगर फरीदाबाद से कंटेनर में कूलर लादकर कटनी की ओर जा रहा था। अपने गांव जाने के लिए चालक छिरिया कट से कंटेनर उतारकर गोहन की ओर चल दिया। जब वह सर्विस रोड पर सहाव गांव के नजदीक पहुंचा तो घने कोहरे के चलते आगे मोड़ नहीं देख सका और कंटेनर सर्विस रोड से उतरकर खेत में पलट गया। हादसे की सूचना पर छिरिया चौकी प्रभारी अजीत शर्मा मौके पर पहुंचे और यातायात को सामान्य कराया।