फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाला निर्माण की मांग को लेकर विधायक को घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। मोहल्ला इंद्रा नगर निवासी महिलाओं ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट परिसर में सदर विधायक गौरशंकर वर्मा के वाहन को घेर लिया। उनका आरोप था कि उनके मोहल्ले में नाला निर्माण की स्वीकृति मिली है लेकिन गणेशगंज निवासी विजय कुमार और उनके पुत्र नाला निर्माण नहीं होने दे रहे हैं।
विज्ञापन

बड़ी संख्या में महिलाएं नाला निर्माण न होने देने की शिकायत करने कलक्ट्रेट पहुंचीं। उन्होंने बताया कि उनके मोहल्ले में जलभराव है। काफी प्रयास के बाद 200 मीटर नाला निर्माण की स्वीकृति मिली है फिर भी गणेश गंज निवासी कुछ लोग नाला नहीं बनने देना चाहते। उनका आरोप था कि इसमें सदर विधायक का भी दबाव है, इसलिए प्रशासन कोई कदम नहीं उठा रहा है। थोड़ी देर पहले विधायक पर आरोप लगा रही महिलाओं ने जैसे ही विधायक को घेर लिया और नाला निर्माण की मांग करने लगीं। मामले की जानकारी होने पर सदर विधायक लोगों को लेकर डीएम कार्यालय गए। बातचीत के बाद डीएम ने जल्द नाला बनवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें