फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर से पांव पसार रहा कोरोना, न बरतें ढिलाई

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। जिले में शुक्रवार को दो कोरोना पॉजिटिव मिले। इसी के साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 14,008 हो गई है। इसमें 13,790 ठीक हुए है। 208 की मौत हुई है। फिलहाल 8 सक्रिय मामले है। ट्रूनेट जांच में एक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जबकि दूसरी रिपोर्ट आरटीपीसीआर जांच में पॉजिटिव आई है। 1178 सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन

बताते चलें कि कोरोना पॉजिटिव की संख्या पिछले कई दिनों से बढ़ रही है। जनपद जालौन में फिलहाल 14 सक्रिय कोविड पॉजिटिव हैं और रोजाना नए मामले मिल रहे हैं। इसके लिए सघन ट्रेसिंग कराई जा रही है। सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा ने बताया कि कोरोना का खतरा अभी पूरी तरह टला नहीं है। इसलिए सतर्कता बरतते रहें और कोरोना के प्रोटोकाल का पालन करें। कोरोना से बचाव के लिए सर्वोत्तम उपचार है कि सार्वजनिक स्थलों पर मास्क पहनें। सोशल डिस्टेसिंग का पालन करें और चेहरा छूने से पहले हाथ धो लें और सैनिटाइजेशन भी करें।
------------------------------
दूसरी डोज 85 फीसदी को लगी
लक्षित आबादी के तहत 12,54,207 के सापेक्ष 12,82,981 को कोरोना की पहली डोज लगाई जा चुकी है, जो लक्ष्य का 102.79 प्रतिशत है। 10,72,384 लोगों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है, जो लक्ष्य का 85.50 प्रतिशत है। इसके अलावा 12 से 14 वर्ष, 15 से 17 वर्ष और 18 से 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को टीकाकरण निशुल्क किया जा रहा है। 60 साल से अधिक आयु के जिन लोगों को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगे हुए नौ माह से अधिक हो गए हैं, वह एहतियाती डोज लगवा लें। 18 वर्ष से अधिक आयु के लोग, जिन्हें केवल एक डोज लगी है, वह भी अपने नजदीकी टीकाकरण केंद्र पर जाकर दूसरी डोज लगाकर स्वयं को सुरक्षित करें और कोरोना की लड़ाई में सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें