फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस में कराया प्रसव, जच्चा-बच्चा स्वस्थ

विज्ञापन
एंबुलेंस में प्रसव कराते कर्मचारी - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कदौरा। एंबुलेंस के ईएमटी व आशा की सूझबूझ से न सिर्फ गर्भवती की जान बची बल्कि जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। एंबुलेंस में सुरक्षित प्रसव कराने पर स्वास्थ्य कर्मियों की मेहनत को सभी ने सराहा है।
विज्ञापन

कदौरा क्षेत्र के ग्राम हांसा निवासी कपूर की पत्नी रेनू की डिलीवरी होनी थी। बुधवार सुबह करीब सात बजे रेनू को प्रसव पीड़ा शुरू हुई। कपूर अपनी पत्नी को लेकर गांव के वाहर बस स्टैंड में आकर वाहन का इंतजार करने लगा। काफी समय तक वाहन न मिलने और दर्द से कराह रही पत्नी को देखकर कपूर ने स्वास्थ्य विभाग के कंट्रोल रूम में फोन कर मदद मांगी। चिकित्सा अधीक्षक अशोक कुमार ने तत्काल एंबुलेंस भेजी।
गाड़ी महिला को लेकर सीएचसी के लिए निकली लेकिन बबीना व कदौरा के बीच महिला को प्रसव पीड़ा होने लगी। मामला गंभीर देख ईएमटी फैज खान व आशा बहु मधु ने आपसी सहयोग से डिलीवरी की और जच्चा बच्चा को सुरक्षित अस्पताल में भर्ती कराया। स्टाफ नर्स सोनम ने जच्चा-बच्चा को वार्ड में शिफ्ट कराकर पोष्टिक आहार दिया। चिकित्सा अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ है। वही कपूर ने भी सभी स्वास्थ्य कमियों को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें