फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम चालक ने बाइक में मारी टक्कर, युवक और युवती घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
आटा(जालौन)। डीसीएम चालक ने सामने से आ रही बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार युवक और युवती उछलकर सड़क किनारे गड्ढे में गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए। यहां से गुजर रहे राहगीरों ने दोनों को निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया। डीसीएम चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन

आटा थानाक्षेत्र के भदरेखी मार्ग स्थित ज्ञान योग्य महाविद्यालय के पास शुक्रवार दोपहर डीसीएम चालक ने सामने से आ रही बाइक में टक्कर मार दी। बाइक पर सवार अनुज पाल (26) पुत्र महपाल व प्रियंका पाल (22) पुत्री गोविंद पाल उछलकर सड़क किनारे गड्ढे में गिर गईं।
दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। यहां से गुजर रहे राहगीरों ने युवक और युवती को लहूलुहान हालत में निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया। घायलों ने बताया कि वह अपने गांव सधारा से बाजार करने कालपी जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें