फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की सदमे से मौत, बिजली विभाग पर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुरा(उरई)। ब्लाक के ग्राम हुसेपुरा जागीर में बिना बिजली का इस्तेमाल किए भारी भरकम बिल आने से सदमे में किसान की जान चली गई। परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने घटना की जानकारी से इनकार किया है।
विज्ञापन

रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम हुसेपुरा जागीर निवासी बारेलाल दोहरे (70) पुत्र लक्ष्मन दोहरे के पास सवा दो बीघा जमीन है। किसानी के साथ-साथ वह मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। बारेलाल के तीन बेटे हैं। यह भी मजदूरी करते हैं। शुक्रवार दोपहर बारेलाल की ह्दय आघात से मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि दोपहर में बिजली विभाग के कुछ कर्मचारी आए थे। इन्होंने बकायेदारी का बिजली बिल थमा दिया। इसे देखकर हालत बिगड़ गई।
परिजनों के मुताबिक करीब दो वर्ष पहले घर में बिजली का कनेक्शन हुआ था। बिल का भुगतान न हो पाने के कारण लगभग 20 माह पहले कनेक्शन का विच्छेद कर दिया गया था। कनेक्शन विच्छेदन के बाद से बिल आना बंद हो गया। गुरुवार दोपहर अचानक मीटर रीडर घर आया। उसने 61926 रुपये का बिल थमा दिया। इसे देखने के बाद बारेलाल को अटैक पड़ गया। उनकी मौत हो गई। वहीं बिजली विभाग के एसडीओ अभिषेक कुमार का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। जांच की जा रही है। रामपुरा इंस्पेक्टर संजय मिश्रा का कहना है कि थाने या चौकी पर ऐसी कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें