फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिरों और घरों में जगमगाए दीप, छूटे पटाखे

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। राम मंदिर भूमि पूजन की खुशी में शाम होते ही शहर से लेकर गांव कस्बों और घरों से लेकर मंदिरों तक दीए जगमगा उठे। लोगों ने श्रीराम का जयघोष करते हुए दीये जलाए और शंख और थाली बजाकर खुशी जताई। बच्चों और युवाओं ने जमकर आतिशबाजी की।
विज्ञापन

उरई के ठड़ेश्वरी मंदिर, संकट मोचन मंदिर में भी दीप प्रज्ज्वलन का कार्यक्रम हुआ। हिंदू संगठनों ने भी बाजारों और कार्यालयों में दीप प्रज्ज्वलित किए। इंदिरानगर, पटेलनगर, रामनगर, कालपी रोड, राजमार्ग, जिला परिषद आदि स्थानों पर युवाओं ने आतिशबाजी की। इसी तरह कोंच, जालौन, कालपी और माधौगढ़ तहसीलों में भी दीए जलाने और आतिशबाजी का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। गांव कस्बों आटा, कदौरा, सरावन, रामपुरा, एट, सिरसाकलार, ऊमरी आदि में भी लोगों ने घरों से निकलकर दरवाजों पर दीये जलाए और एक दूसरे को मंदिर निर्माण के लिए बधाई दी। कोंच में विधायक मूलचंद निरंजन ने भारत माता मंदिर में दीये जलाए। इस दौरान थानों की पुलिस भी अधिकारियों के नेतृत्व में गश्त करती नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें