फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्ध की शौचालय में पैर फिसलने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। घर पर अकेले रह रहे वृद्ध की शौचालय में पैर फिसल कर गिरने से मौत हो गई। यह घटना दो तीन दिन पुरानी होने के कारण अंदर से बंद घर से आ रही बदबू की वजह से मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ कर अंदर घुसे तो उन्हें वृद्ध का शव मिला।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम बबीना निवासी गंगाराम (75) घर पर अकेले रहते थे। रविवार की सुबह पड़ोसियों को मकान से बदबू आई, तो उन्होंने अनहोनी की आशंका पर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ कर शौचालय से गंगाराम का शव बरामद किया। थाना पुलिस का कहना है कि शव दो तीन दिन पुराना है। घटना स्थल पर देखने से लगा रहा है कि वृद्ध की शौचालय जाते समय पैर फिसलने से मौत हुई है। गंगाराम की पत्नी की मृत्यु कई साल पहले हो गई थी। उनकी एक बेटी है जेहरी जिसकी शादी उन्होंने आटा थाना क्षेत्र के ग्राम मसगांया में की थी। सूचना पर पहुंची पुत्री ने बताया कि पिता प्राईवेट तौर पर कृषि उत्पादन मंडी समिति कदौरा में काम किया करते थे। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें