फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्धहालात में फंदे से लटकता मिला गोदाम प्रभारी का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कुठौंद। सहकारी सस्ते गल्ले के गोदाम प्रभारी का शव संदिग्ध हालात में दफ्तर में पंखे से लटकता मिला। सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर पुलिस और फोरेंसिक टीम के साथ एसडीएम जालौन गुलाब सिंह भी मौके पर पहुंच गए। शव का एक पैर मेज पर और दूसरा मेज के नीचे था। थानाध्यक्ष अरुण तिवारी का कहना है कि फिलहाल मामला सुसाइड का है। कोई आरोप प्रत्यारोप की बात भी सामने नहीं आई है। फिर भी मौत की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही पता चलेगी।
विज्ञापन

कानपुर नगर के रतनलाल नगर निवासी गोदाम प्रभारी सुनील मिश्रा (52) का शव मंगलवार की सुबह 11 बजे दफ्तर में पंखे से लटकता मिला। सुनील कस्बे में दफ्तर से करीब एक किलोमीटर दूर किराए में रहते थे। उनके ड्राइवर विपिन ने पुलिस को बताया कि प्रभारी सोमवार की देर रात 3 बजे तक गेहूं की लदान में ही व्यस्त रहे। इसके बाद हम दोनों ही सोने के लिए अपने-अपने कमरे में चले गए। मंगलवार की सुबह सुनील ने विपिन से क्रय केंद्र चलने को कहा। तब तक प्रभारी कुछ कागजात लेने की बात कहते हुए दफ्तर चले गए। काफी देर तक दफ्तर से बाहर न निकलने पर विपिन जब उन्हें देखने गया तो मुख्य चैनल पर ताला लगा था। जबकि मुख्य कमरा भी अंदर से बंद था। विपिन ने छत के रास्ते से जाकर देखा तो सुनील का शव लटकता देख उसके होश फाख्ता हो गए। तत्काल ही पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद छत के ही रास्ते में पुलिस कमरे तक पहुंची और शव को कब्जे में लिया। थानाध्यक्ष का कहना है कि फोरेंसिक की टीम ने गंभीरता से जांच की है। मामला फिलहाल सुसाइड का ही लग रहा है।
----
सीडीआर बताएगी मौत का कारण
पुलिस सूत्रों के अनुसार सुसाइड की वजह पारिवारिक थी या विभागीय अभी स्पष्ट नहीं है। मृतक के मोबाइल की सीडीआर निकाली जाएगी। सोमवार की रात से मंगलवार की सुबह तक किन-किन लोगों से सुनील ने बात की यह भी पता किया जाएगा। इसी से मौत का सही कारण सामने आ सके।
विज्ञापन

---
किसानों की चिंता में रहते थे प्रभारी
इलाकाई लोगों ने बताया कि सुनील काफी सरल स्वभाव के थे। किसानों के लिए काफी चिंता करते रहते थे। बकौल विपिन साहब के आखिरी शब्द अभी भी कानों में गूंज रहे है कि जल्दी चलो, क्रय केंद्र पर किसान उनका इंतजार कर रहे होंगे। मंगलवार की सुबह उनके चेहरे पर सोमवार रात की कोई थकावट भी नजर नहीं आ रही थी।
-------
मौत की खबर पाकर पहुंचा बेटा
सुनील की मौत की खबर मिलते ही कानपुर से उनका बेटा दिव्यांशू दोपहर के वक्त कुटौंद कस्बे पहुंचा। इसके बाद ही पुलिस ने प्रभारी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इलाकाई लोगों में चर्चा रही कि सुनील ने दो शादियां की है और बेटा दिव्याशूं अलग रहता है। पत्नी सीमा कुठौंद भी एक दो बार आ चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें